अरवल: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सुनीं लोगों की शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 22, 2026 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, आपसी मतभेद, पुलिस संबंधी मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधत पुलिस पदाधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।