बेगूसराय: बेगूसराय में 4 परीक्षा केंद्रों पर हुई फौकानिया और मौलवी परीक्षा, पहली पाली में 65 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर फौकानिया एवं मौलवी परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. जहां प्रथम पाली में कुल 1,123 परीक्षार्थियों में 1,058 उपस्थित एवं 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कुल 1,123 परीक्षार्थियों में 1,060 उपस्थित एवं 63 अनुपस्थित रहे. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने सोमवार की शाम 04:00 बजे कही.