शासन की बिजली बिल राहत योजना का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में उपभोक्ता योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिजली बिल जमा कर रहे हैं। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता लक्ष्मी शंकर ने बताया कि योजना के तहत ब्याज में सौ प्रतिशत और 31 दिसंबर तक मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। अब तक 5400 उपभोक्ताओं ने बकाया 2 करोड़ 67 लाख रुपये जमा किया है।