स्वाधीनता संग्राम के महान योद्धा अमर सिंह महतो का बलिदान दिवस आज बुधवार को दोपहर 2:00 बजे पिछोर में लोधी राजपूत दिवस'के रूप में धूमधाम से मनाया गया।लोधी महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कई हजारों की संख्या में युवाओं ने भव्य वाहन रैली निकालकर अपने पूर्वजों के शौर्य