करनाल: स्थानीय निकाय चुनाव की 12 मार्च को होगी मतगणना, ईवीएम स्ट्रांग रूम में सुरक्षित
Karnal, Karnal | Mar 3, 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि करनाल नगर निगम, इन्द्री व नीलोखेड़ी नगरपालिका के आम चुनाव तथा असंध नगर पालिका में अध्यक्ष पद के उप-चुनाव व तरावड़ी नगर पालिका वार्ड नंबर 5 में पार्षद पद के उप-चुनाव के लिए मतदान 2 मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 12 मार्च को मतगणना होगी