बदायूं: कछला में सरकारी अस्पताल के पास बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक से टकराया, दोनों घायल हुए
Budaun, Budaun | Oct 15, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला के वार्ड नम्बर 6 का रहने वाला 15 वर्षीय लोकेश पुत्र पप्पू बाइक द्धारा जा रहा था। तभी कछला के ननाखेड़ा मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास पैदल जा रहे 30 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र प्रकाश सिंह से टकरा गया। जिससे पुष्पेंद्र घायल हो गया। वहीं बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई । जिससे बाइक सवार लोकेश भी घायल हो गया।