मथुरा: थाना हाईवे क्षेत्र से चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹50,000 की नगदी बरामद
थाना हाईवे क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बुधवार को आयुष बिल्डिंग मैटेरियल एंड सप्लायर के बराबर में खाली पड़े मैदान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। हाईवे निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने शाम करीब 6 बजे बताया की आरोपी बद्री नगर नई बस्ती निवासी रोहित कुरैशी व सुखदेव नगर निवासी इरशाद पहलवान के कब्जे से 50 हजार रुपए बरामद हुए।