मथुरा: चंडीगढ़ से प्रभु भक्ति में घर बार छोड़कर वृन्दावन आई किशोरी, 15 दिन बाद पुलिस के सहयोग से घर वापस ले गए परिजन
सोशल मीडिया पर कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज को सुनकर चंडीगढ़ की एक 13 वर्षीय किशोरी इस कदर भक्ति में लीन हुई कि घर से बिना बताए वृन्दावन चली आई। कई दिन गौरी गोपाल आश्रम एवं सड़क किनारे गुजारे। इस बीच एक व्यक्ति ने किशोरी से नम्बर लेकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर बुधवार को वृंदावन आई किशोरी की बुआ व अन्य परिजन, पुलिस के सहयोग से उसे वापस ले गए।