चंदला: ग्वाला भाट गांव में नाली निर्माण अधूरा छोड़ने का आरोप, बारिश से बाढ़ जैसे हालात
चंदला क्षेत्र के ग्वाला भाट गांव में ग्रामीणों ने सरपंच पर लापरवाही और विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे है कि गांव में सीसी रोड का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन नालियां अधूरी छोड़ दी गईं। गुरुवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद गांव में पानी भर गया और कई घरों में पानी घुसने से अनाज, घरेलू सामान खराब हुआ।