देवलेश्वर धाम में शिवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार अपराह्न करीब 3 बजे मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक हुई| राम हांसदा की अध्यक्षता में आयोजीत बैठक में पिछले वर्ष के उत्सव एवं विभिन्न अनुष्ठानों का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही इस वर्ष आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं धार्मिक अनुष्ठान के शिल्पकारों का चयन पर विस्तृत चर्चा की गई|