रायबरेली: राही विकासखंड अंतर्गत मंडल अध्यक्ष की जारी लिस्ट में मृतक संजय मौर्य को बनाया गया जिला प्रतिनिधि
आज दिनांक 30 दिसंबर सोमवार शाम 6:00 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी हुई मंडल अध्यक्ष की लिस्ट चर्चा का विषय बन गई। जिस लिस्ट में विकासखंड राही में मृतक हो चुके संजय मौर्य को जिला प्रतिनिधित्व का भार सौंप दिया गया। तथा शिवगढ़ विकास खंड में वर्ग में बैकवर्ड की जगह सामान्य लिख दिया गया। भारी चूक कि यह जारी लिस्ट जिले के अंदर चर्चा का विषय बन गई।