रायबरेली: गुरबक्शगंज पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनाने के नाम पर महिलाओं ने लगाया अवैध वसूली का आरोप, हुआ कांटा हंगामा
30 दिसंबर सोमवार दोपहर 3:00 बजे गुरबक्श गंज स्थित पोस्ट ऑफिस में भारी संख्या में महिलाओं ने हंगामा काट दिया। महिलाओं के द्वारा आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली ₹200 तो किसी से ₹300 लेने का आरोप लगाया है। इसके बावजूद भी आधार कार्ड बनाने में लगातार वापस किया जा रहा है। नाराज महिलाओं ने आज पोस्ट ऑफिस में हंगामा काटकर प्रदर्शन किया है।