रहुई: टोल प्लाजा पैठना पर कर्मियों की मनमानी, स्थानीय वाहन चालकों से वसूला जा रहा है टोल टैक्स
Rahui, Nalanda | May 6, 2026 रहुई प्रखंड के टोल प्लाजा पैठना पर कर्मियों की मनमानी का मामला सामने आया है। टोल कर्मियों द्वारा भागन बिगहा चौराहा से टोल प्लाजा तक सड़क के बीच बनाए गए डिवाइडर में गैप बंद कर दिया गया है, जिसके कारण अब सभी वाहनों को टोल प्लाजा होकर ही गुजरना पड़ रहा है। बताया जाता है कि पहले डिवाइडर के बीच गैप रहने से स्थानीय वाहन चालक आसानी से बिना टोल प्लाजा गए पैठना गांव