शाजापुर: 45 डिग्री तापमान में तप रहा शाजापुर, रेलवे स्टेशन पर पंखे बंद होने से यात्री परेशान
शाजापुर में पिछले तीन दिनों से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। भीषण गर्मी के बीच करोड़ों की लागत से बने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्टेशन परिसर में कई पंखे बंद पड़े हैं, जिससे यात्रियों को उमस और गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है।यात्री महेंद्र सिंह ने बताया कि जहां लोग बैठे हैं, वहीं के पंखे बंद हैं