राघोगढ़ थाना पुलिस ने जुआ खेलते लोगों को पकड़ा है। 19 अक्टूबर को एसडीओपी दीपा डोडवे ने बताया, 18, 19 अक्टूबर की रात बंदरगड़ा गांव के सरकारी स्कूल के पास जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। ₹9330 नगदी, ताश की गड्डी जप्त की है। छह लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।