मुज़फ्फरनगर: जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचे सीएम, प्रबुद्ध सम्मेलन को करेंगे संबोधित
जनपद मुजफ्फरनगर में गुरुवार को जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। आपको बता दें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं जहां वह एक प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है।