मानिकपुर: पहाड़ी-राजापुर मार्ग के लोढ़वारा मोड़ पर यात्रियों से भरी बस की स्टेरिंग फेल, ई-रिक्शा से टकराने पर मां की मौत, पुत्र घायल
पहाड़ी राजापुर मार्ग के लोढ़वारा गांव के मोड़ के पास सोमवार दोपहर12:30 बजे,तेज रफ्तार से जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस की स्टेरिंग फेल हो गई।जिससे अनियंत्रित बस एक ई रिक्शे को टक्कर मारती हुई छह फीट गहरी खंती में जा गिरी।ई रिक्शा सवार मुलायम नगर कर्वी नि0 सत्येंद्र कुमार घायल हो गए ,वही उनकी मां सियादुलारी की इलाज के दौरान मौत हो गई,कई बस सवार घायल है।