शाहगंज: ताखा पश्चिम गांव समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार बृद्ध की मौत
ताखा पूरब गांव निवासी राम बिचार मौर्या (60)पुत्र राजदेव मौर्या सोमवार साइकिल पर सवार होकर कहीं जाने के लिए घर के समीप सडक पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।