शाहगंज: अलग अलग गांव में जमीनी विवाद व सरकारी कार्य में बाधा डालने पर छह पाबंद
अलग अलग गांव में जमीनी विवाद व सरकारी कार्य में बाधा डालने पर रविवार की दोपहर छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।पुलिस ने कोंहडा गांव में पोखरे की जमीन व नाले से कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व की टीम से बहस कर सरकारी कार्य में बाधा डालने पर उक्त गांव निवासी जितेन्द्र कुमार सिंह पुत्र दीपचंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया