लोहरदगा: लोहरदगा-कोरबा रेल परियोजना से क्षेत्र के विकास के नए द्वार खुलेंगे, लोहरदगा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स अध्यक्ष रितेश कुमार साहू।
लोहरदगा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रितेश कुमार साहू ने मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लोहरदगा को कोरबा-धरमजयगढ़ से जोड़ने की दिशा में नई रेलवे लाइन परियोजना की स्वीकृति क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।