नागौद: नगर परिषद नागौद वार्ड क्रमांक 13 उप निर्वाचन: मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Nagod, Satna | Jun 3, 2026 नगर परिषद नागौद के वार्ड क्रमांक 13 के उप निर्वाचन की मतगणना प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से चयनित सुपरवाइजर एवं सहायकों का प्रशिक्षण बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।