विदिशा नगर: अग्रवाल धर्मशाला में 17 मई से चल रहे धार्मिक आयोजन, धर्माधिकारी ने कहा- इस माह में पूजा से मिलता है कई गुना पुण्य
हिंदू पंचांग के अनुसार 12 महीने के अलावा एक अधिकमास निर्मित हुआ है। जिसमें भगवान की पूजा अर्चना,यज्ञ हवन,भागवत कथा के आयोजन से कई गुना ज्यादा पुण्य प्राप्त होता है।इसी को लेकर विदिशा के अग्रवाल धर्मशाला में धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं। पंडित विनोद शास्त्री ने रविवार सुबह 10 बजे बताया कि पंडित विष्णु प्रसाद शास्त्री द्वारा यह श्रीमद्भागवत कथा हो रही है