बहराइच: टिकोरा मोड़ इलाके में बिजली के खुले तार से करंट लगने से भैंस की हुई मौत, जांच जारी
बहराइच के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के टिकोरा हेमारिया गांव में शनिवार को एक भैंस की बिजली के खुले तार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज टिकोरा मोड़ ने संबंधित को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी है।