कनवास: एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार आरोपी को खानपुर से किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jan 7, 2025 कनवास की देवली मांझी थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी को खानपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुनिल उर्फ सुरेश गुर्जर होली का चौक जिला झालावाड़ का निवासी है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा राजस्थान, जयपुर द्वारा नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया गया है।