पटाखों की चिंगारी से आग लगने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के गोपेश्वर बस्ती की है। जहां पर एक बाड़े में पटाखों की चिंगारी से आग लग गयी। आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गया और दूर तक धूएं का गुब्बार देखा गया। इस आग में बाड़े में रखा सामान और छप्पर जल गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करते रहे