गाण्डेय: 100 दिन टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, गांडेय में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Gandey, Giridih | Jul 2, 2026
100 दिन टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार क़ी सुबह 10 बजे से आयुष्मान आरोग्य मंदिर, गांडेय में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में AI युक्त पोर्टेबल हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन से 110 लोगों का डिजिटल एक्स-रे किया गया, जबकि टीबी की पुष्टि के लिए खखार के नमूने भी संग्रहित किए गए।