रजरप्पा एवं गोला थाना क्षेत्र में इन दिनों एक बार फिर धडल्ले से अवैध कोयला एवं बालू धंधा जोरों से चल रहा है। जिससे जहां एक ओर सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं दूसरी ओर तस्कर मालामाल हो रहे हैं। इस संबंध में एक कांग्रेस नेता ने जिला प्रशासन को लिखित शिकायत कर इसपर रोक लगाने की मांग की है।