भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानकर चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। शनिवार की शाम चार बजे जशपुर जनसंपर्क से मिलीप जानकारी के अनुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 11 दिसंबर 2025 तक गणना पत्रक का सत्यापन किया जाएगा। मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को होगा।