जहानाबाद: छठु बीघा गांव में खेत से ट्रैक्टर पार करने के विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, एक युवती सहित कुल 3 लोग हुए घायल
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलई के समीप स्थित छठू बीघा गांव में खेत से ट्रैक्टर ले जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में भीषण मारपीट की घटना घटी। जिसके बाद एक पक्ष के अंजली कुमारी, राजबल्लम प्रसाद जबकि दूसरे पक्ष के भी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया है। जहां इलाज जारी है।