जहानाबाद: खजपुरा मतदान केंद्र संख्या 101 पर दो पक्षों में बोगस वोटिंग को लेकर हुए विवाद में फायरिंग के बाद एक युवक का हथियार लहरात
जहानाबाद लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान खजपुरा मतदान केंद्र संख्या 101 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब बोगस वोटिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। और इस दौरान एक पक्ष ने दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि गोलीबारी की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं इस फायरिंग की घटना के बाद अब एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।