जहानाबाद: जहानाबाद में कुल 51.20 प्रतिशत हुई वोटिंग, जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने दी जानकारी
जहानाबाद में अंतिम चरण यानी की सांत्वे चरण में चुनाव आयोजित किए गए। जहां की पुरे जिले में 1793 मतदान केंद्र बनाए गए थे और पूरे जिले में मतदान की प्रक्रिया को ले कर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस संबंध में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताया की जिले में कुल 51.20 वोटिंग हुई ।