बेल्थरा रोड: फर्जी अंगूठा लगाकर ₹24,921 का गबन करने का आरोप, भीमपुरा थाने में दी गई तहरीर
फर्जी अंगूठा लगाकर 24,921 रुपये गबन का आरोप, भीमपुरा थाने में दी तहरीर, बलिया: भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा गांव निवासी सिंहासन चौहान ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर फर्जी अंगूठा लगाकर सरकारी धन गबन करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने सोमवार को थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।