खुसरूपुर: वख्तियारपुर के भाजपा के पूर्व विधायक रणविजय उर्फ लल्लू मुखिया पहुंचे कायमपुर गांव।
बख्तियारपुर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक रणविजय उर्फ लल्लू मुखिया ने खुसरूपुर प्रखंड के कायमपुर गांव पहुंचे हैं। कायमपुर गांव निवासी मिथिलेश यादव की धर्मपत्नी की आकस्मिक निधन की खबर सुनकर वे कायमपुर गांव पहुंचे हैं। उन्होंने मिथिलेश यादव व उनके परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में सांत्वना दिया है। और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना किया है।