बरेली: बरेली के प्रभा सिनेमा में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा
बरेली शहर के प्रभा सिनेमा में गुरुवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) और प्रभारी फायर स्टेशन अधिकारी सिविल लाइंस के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी