तिलौथू: तिलौथू में सोन नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु, परिजनों में मचा कोहराम
तिलौथू में सोन नदी में डूबने से व्यक्ति की मृत्यु , परिजनों में मचा कोहराम। तिलौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलौथू उत्तर पट्टी स्थित निषाद घाट के समीप सोन नदी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान श्याम लाल चौधरी उर्फ मिचाई (54 वर्ष), पिता स्वर्गीय घुड़फेकन चौधरी, निवासी तिलौथू उत्तर पट्टी के रूप में हुई है।