सिवनी: सीएम शॉपिंग मॉल में ईद मिलन समारोह आयोजित, अतिथियों ने दी ईद की मुबारकबाद
Seoni, Seoni | Apr 2, 2026 सिवनी के सी.एम. शॉपिंग मॉल में छोटी मस्जिद वक्फ प्रबंधन समिति द्वारा ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल होकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी गई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी का भी जायजा लिया गया।