दिल्ली: गश्त पर निकले दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को लूट के आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। कांस्टेबल को एक रिक्शा चालक ने बताया कि उसके साथ लूटपाट की गई है। कांस्टेबल उसे लेकर उसके बताए जगह पर पहुंचा। उसने लुटेरे की पहचान कर ली। कांस्टेबल ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह चाकू मारकर फरार हो गया।