झालरापाटन: झालावाड़ एक्सप्रेस-वे पर ड्यूटी जाते समय बोलेरो की टक्कर से युवक गंभीर घायल
झालावाड़ की सीमावर्ती दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसे में 37 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह 9 बजे घटना की जानकारी दी। घायल युवक की पहचान बरेडिया गांव निवासी हरिराम पुत्र मांगीलाल के रूप में हुई है।