नागदा: महिला सशक्तिकरण की दिशा में सर्व प्रयास सामाजिक संस्था का सराहनीय कदम
Nagda, Ujjain | Apr 11, 2026 नागदा नगर में सर्व प्रयास सामाजिक संस्था द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार चौथे वर्ष भी निशुल्क पार्लर, सिलाई एवं मेहंदी प्रशिक्षण केंद्रों की शुरुआत की गई है। इस वर्ष संस्था द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पांच प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किए गए हैं, जहां महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।