बेरमो: फुसरो में दर्दनाक हादसा: मैया सम्मान योजना केंद्र के बाहर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मातम
Bermo, Bokaro | May 19, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के रामरतन उच्च विद्यालय ढोरी में आज मंगलवार को एक बेहद दुखद घटना घटी। मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन केंद्र के बाहर अचानक गिरने से ढोरी स्टाफ क्वार्टर (नोनिया पट्टी) निवासी 50 वर्षीय लोहड़ी ठाकुर की मौत हो गई।