रफीगंज: उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधूरे कार्य को लेकर 443वें दिन भी धरना जारी, किसानों की बैठक आयोजित
रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा करवाने की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन बुधवार को 443वें दिन भी जारी रहा। बुधवार की संध्या करीब 5:00 बजे धरना स्थल पर किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। किसानों ने आगे बताया कि आंदोलन को और तेज करने के लिए आने वाले दिनों में पुनः बैठक आयोजित की जाएगी।