गोपालगंज: दऊदा रामपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर फरसा से हमला, एक ही परिवार के चार लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के दऊदा रामपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पड़ोस के लोगों ने फरसा से हमला कर चार लोगों को जख्मी कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।