विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना के कांडों में शामिल अभियुक्तों के घर शुक्रवार को डुगडुगी बजाकर एहतियाती नोटिस चिपकाया गया
विभूतिपुर थाना कांड के विभिन्न मामलों के न्यायालय से फरार चल रहे प्राथमिक व अप्राथमिक अभियुक्तों के घर डुगडुगी बजाकर विभूतिपुर थाना में पदस्थापित एसआई राहुल कुमार के द्वारा शुक्रवार को इश्तिहार चिपकाया गया। जानकारी देते हुए एस आई राहुल कुमार ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेशानुसार विभूतिपुर थाना कांडों के अभियुक्तों के अलग-अलग घरो मे इश्तिहार चिपकाए गया।