सहारनपुर: सहारनपुर में 44°C का कहर, गर्मी से बिजलीघरों के ट्रांसफॉर्मर तपने लगे, ठंडा करने के लिए लगाए गए कूलर
सहारनपुर में पड़ रही भीषण गर्मी अब बिजली व्यवस्था पर भी भारी पड़ने लगी है। शहर का तापमान लगातार 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का दिन में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी ओर एसी और कूलर के बढ़ते इस्तेमाल से बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे विभाग पर अतिरिक्त दबाव बन गया है।