आमस: आमस के चंडीस्थान फाटक का ट्रांसफॉर्मर 3 दिन से खराब, बिजली-पानी को तरसे लोग
Amas, Gaya | Jun 29, 2026 चंडीस्थान फाटक के पास लगा ट्रांसफॉर्मर तीन दिनों से खराब है। इससे पूरे इलाके की बिजली गुल है। भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली नहीं होने से मोटर और समरसेबल बंद हैं। पीने के पानी का संकट गहरा गया है। कई परिवार बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। रात में उमस भरी गर्मी से लोग सो नहीं पा रहे।