रहुई: सोनसिकरा गांव में जलजमाव से डूबी धान की फसल को बचाने के लिए किसान जुटे
Rahui, Nalanda | Aug 6, 2025 रहुई प्रखंड के सोनसिकरा गांव में एक बार फिर बारिश और गोईठबा नदी के पानी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव के दक्षिण ओर स्थित खंधा में भारी जलजमाव हो गया है जिससे करीब 20 बीघा में लगी धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। यह समस्या हर साल इसी तरह उत्पन्न होती है। बावजूद अब तक प्रशासन या जनप्रतिनिधिओं द्वारा इस समस्या का कोई भी स्थायी समाधान नहीं किया.