रहुई: रहुई में निकाली गई 151 फीट की भव्य कांवड़ यात्रा, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा बाजार
Rahui, Nalanda | Aug 3, 2025 सावन माह के अंतिम सोमवारी पर नगर पंचायत रहुई के महादेव स्थान से हर हर महादेव कांवड़िया संघ के द्वारा रविवार को दोपहर 2 बजे 151 फीट लंबी भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने की। उन्होंने बताया कि यह यात्रा वर्ष 2014 से लगातार निकाली जा रही है और इस बार भी परंपरा के अनुसार भारी श्रद्धा और उल्लास के साथ यात्रा आयोजित की गई।