सिवनी: साइबर अपराध पर सिवनी पुलिस का बड़ा अभियान, एक दिन में 2390 लोग हुए जागरूक
Seoni, Seoni | Jun 28, 2026 सिवनी पुलिस का 'सेफ क्लिक अभियान-2026' लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। अभियान अंतर्गत जिलेभर में 36 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 2390 नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। रविवार को महिलाओं, छात्राओं, बच्चों और ग्रामीणों को साइबर बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट, OTP फ्रॉड, फर्जी KYC, ऑनलाइन निवेश ठगी और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए गए।