जसराना: रिलायंस पेट्रोल पंप के अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। थाना एका के ग्राम नगला मदार निवासी जीतू (18) पुत्र भोले अपनी स्पलेंडर बाइक से शिकोहाबाद की ओर जा रहा था। थाना जसराना अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जीतू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।