फतेेहपुर: गोसाई बाबा मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका
बाराबंकी के पिपरी महार गांव में रविवार को भक्ति और आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले गोसाई बाबा मंदिर परिसर से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।